Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: महिलाओं को दिया गया क्षमता विकास प्रशिक्षण, विभिन्न विषयों पर दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के स्याल्दे के पैठाना कांडपाल बाखली और रामलीला मंच में महिलाओं को क्षमता विकास प्रशिक्षण दिया गया।

महिलाओं को दिया प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण आत्मा परियोजना के तहत नव चेतना और सांस्कृतिक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया गया। इसमें उन्नत बीजों का प्रयोग और नई तकनीक से फसलों की पैदावार बढ़ाने के उपाय भी बताए गए। इसके अलावा अन्य जानकारियां भी दी गई। इस मौके पर महिलाओं को नि:शुल्क मडुआ का बीज और कुदाल बांटी गई।

Exit mobile version