Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में क्रिकेट अभ्यास पीच पर बिछाई गई एस्ट्रोटर्फ, खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में अब खिलाड़ी एस्ट्रोटर्फ पर (कृतिम घास) अभ्यास कर सकेगें।

एस्ट्रोटर्फ के बिछ जाने से क्रिकेट खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ

जिला मुख्यालय में एकमात्र खेल मैदान में खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। वहीं खेल प्रतिभाओं में सुधार लाने के लिए कोई विशेष सुविधा नहीं है। ऐसे में अब प्रशासन ने स्टेडियम में क्रिकेट की अभ्यास पीच पर एस्ट्रोटर्फ बिछा दी है। इस पीच से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खेलने में काफी मदद मिलेगी। एस्ट्रोटर्फ (कृतिम घास) पर खेलने का अंतर यह है कि गेंद असली घास की तुलना में अधिक उछलती है और तेजी से बल्लेबाज की तरफ जाती है। इससे इनफिल्डर को सामान्य से अधिक दूर खेलने का मौका मिलता है। ताकि उनके पास प्रतिक्रिया करने के लिए पर्याप्त समय हो। इस पिच पर निश्चितता के साथ बॉल एक सीधी रेखा में जाती है।

इस मैदान से खेल खिलाड़ियों ने शिखर पर पहुंचाया अल्मोड़ा का नाम

हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में अभ्यास कर कई खिलाड़ियों ने अल्मोड़ा का नाम अंतर्राष्ट्रीय फलक तक चमकाया है। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट, युवा शटलर लक्ष्य सेन, चिराग सेन, आदिती भट्ट आदि खिलाड़ी शामिल हैं।

Exit mobile version