Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रेस्टोरेंट में लगी आग, बड़ा हादसा होने से बचा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एक रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। हालांकि इस घटना से बड़ा हादसा होने से टल गया।

तत्परता से बुझाई आग

मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के पुरानी सब्जी मंडी में स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता से आग बुझा ली। जिससे बड़ा हादसा टल गया। रेस्टोरेंट संचालक रतन ने बताया कि गैस समाप्त होने पर उसने गैस सिलेंडर बदला। सिलेंडर बदलने के बाद जैसे ही गैस जलाई तो सिलेंडर ने आग पकड़ ली। जिसके बाद तेजी से आग फैल गई।

Exit mobile version