Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में लगाई यातायात नियमों की पाठशाला

रचिता जुयाल एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त थानाध्यक्षों,यातायात निरीक्षक,इंटरसैप्टर व यातायात उपनिरीक्षक को अभियान चलाकर यातायात नियमों के बारे में जागरुक करने के निर्देश दिये गये है।

पुलिस का अभियान

दिनांक 26/04/2023 को अल्मोड़ा ट्रेफिक पुलिस द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को यातायात नियमों,संकेतों, नियमों का उल्लघंन करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत सजा के प्रावधानों के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया।

यातायात नियमों की दी जानकारी

संस्थान में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को वाहन का प्रयोग करते समय हमेशा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

टीम में रहें शामिल

जागरुकता अभियान के दौरान ए0आर0टी0ओ0 अल्मोड़ा, यातायात निरीक्षक गणेश सिंह हरड़िया, यातायात उपनिरीक्षक सुमित पाण्डे द्वारा जागरुक किया गया ।

Exit mobile version