Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला सहकारी बैंक की शाखा में चोरी का प्रयास, चोरों ने तोड़े सीसीटीवी के तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां लगातार चोरों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं। जिन्हें अब पुलिस का खौफ भी नहीं है।

बैंक के तोड़े ताले

वहीं मजखाली, रानीखेत के बाद अब चोरों ने यहां बिंता स्थित अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक की शाखा में चोरी का प्रयास किया। मिली जानकारी के अनुसार बैंक के ताले तोड़कर सीसीटीवी कैमरों के तारों को काट दिया गया। चोर लॉकर रूम तक पहुंचे लेकिन लॉकर तोड़ने में नाकाम रहे और वहां से चलते बने। सुबह जब अधिकारी व कर्मचारी बैंक पहुंचे तो टूटे ताले देखकर उनके होश उड़ गए। चोरों ने मुख्य चैनल के दो ताले तथा शटर के दो ताले तोड़े हैं। घटना की सूचना पुलिस और उच्चाधिकारियों को दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version