Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई न्यायाधीश की परीक्षा, 131 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल रविवार को न्यायाधीश की परीक्षा आयोजित कराई गई।

कड़े इंतजामों के बीच हुई परीक्षा

इस परीक्षा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर राजकीय इंटर कॉलेज में केंद्र बनाया गया था। इसमें कुल पंजीकृत 290 अभ्यर्थियों में 159 ने परीक्षा दी, जबकि 131 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।

Exit mobile version