Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लक्ष्मेश्वर वार्ड के पांडेखोला में 30 करोड़ रुपये से एसटीपी का निर्माण कार्य शुरू

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई ‌है। लक्ष्मेश्वर वार्ड के पांडे खोला में 30 करोड़ रुपये से एसटीपी (सीवर ट्रीटमेंट प्लांट ) का निर्माण होने वाला है।

निर्माण कार्य शुरू

मिली जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत घरों को सीवर लाइन से जोड़ा भी जाएगा। क्षेत्र के दो हजार से अधिक परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। लक्ष्मेश्वर, बद्रेश्वर, एनटीडी वार्डों के साथ ही कर्नाटक खोला मोहल्ले के घरों को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। इससे लोगों को सीवर के बहते पानी की समस्या से निजात मिलेगी। बताया गया है कि एसटीपी के लिए नौ करोड़ रुपये पहली किश्त में मिले हैं। इसका निर्माण शुरू कर दिया गया है।

Exit mobile version