अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सल्ट विकासखंड के चमकना गांव में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित हुआ।
समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया
जिसमें सल्ट विकासखंड के चमकना में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत अधिकारी लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, सड़क, मनरेगा का भुगतान न होने की समस्याएं उठाईं। अधिकारियों ने उन्हें जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
यह लोग रहें मौजूद
इस मौके पर पूर्ति, ग्राम विकास, पशुपालन, उद्यान सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।