Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बारिश के बाद बदला मौसम, मई के महीने में पड़ने लगी ठंड, अलाव जलाकर बैठने को मजबूर हुए लोग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। एक बार फिर मौसम में बदलाव जारी है। बारिश होने से ठंड में एक बार फिर इजाफा हो रहा है। उत्तराखंड में तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश, ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। ऐसे में मई के महीने में ठंड (Cold) का अहसास हो रहा है।

बारिश के बाद बढ़ी ठंड

मौसम विभाग ने इस रंग बदलते मौसम के पीछे कुछ हद तक पश्चिमी विक्षोभ को जिम्मेवार माना है। अल्मोड़ा में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है। ऐसे में बारिश होने से ठिठुरन बढ़ी है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। अल्मोड़ा में लगातार बारिश होने से ठंड भी बढ़ गई है। इस ठंड ने लोगों को एक बार फिर आग जलाने को मजबूर कर दिया है।

Exit mobile version