Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सुबह मार्निंग वॉक पर निकले सैन्य कर्मी संदिग्ध परिस्थितियों में हुए लापता

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई‌ है। अल्मोड़ा के रानीखेत में एक सैन्य कर्मी सुबह टहलने निकले और लापता हो गए।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार तहसील के ग्राम क्वैराला मजखाली निवासी दीवान सिंह (38) पुत्र गोविंद सिंह यहां सैन्य अस्पताल में कार्यरत हैं और परिवार के साथ वहीं पास में ही किराये पर रहते है। बताया गया है कि रविवार की सुबह वह मार्निंग वॉक पर निकले थे लेकिन लौटकर नहीं आए। दोपहर तक नहीं पहुंचने से परिजन परेशान हो गए। उन्होंने संभावित जगहों पर उनकी काफी खोज की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है और जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है।

Exit mobile version