Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लमगड़ा पुलिस ने 01 व्यक्ति को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा एस0ओ0जी0 टीम एवम समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब की बिक्री, एवं तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं।

अवैध शराब बरामद-

इसी क्रम में दिनांक 17/06/2022 को थाना लमगड़ा पुलिस टीम द्वारा ग्राम वड्यूड़ा से कच्चे रास्ते की तरफ 50 मी0 आगे सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति पनी राम उम्र 50 वर्ष पुत्र हरी राम निवासी ग्राम बड्यूड़ा पो0 ठाडा थाना लमगड़ा जिला अल्मोड़ा पर शक होने पर तलाशी ली गई तो उक्त व्यक्ति के कब्जे से 20 बोतल व 24 अध्धे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का कीमत 10,380 रु0 बरामद करते हुए गिरफ्तार कर, थाना लमगड़ा में आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं ।

पुलिस टीम-

  1. एचसीपी महेश चन्द्र हर्बोला
  2. कानि0 अनिल कुमार
Exit mobile version