अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में लगातार गुलदार का आतंक बना हुआ है। वहीं ताड़ीखेत ब्लॉक के फयाटनौला गांव में गुलदार ने एक ग्रामीण युवक पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
गुलदार का बढ़ता आतंक, दहशत में लोग
मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों के मुताबिक, फयाटनौला गांव का युवक जगदीश चंद्र असनोड़ा पुत्र बिशन दत्त असनोड़ा गांव में अकेला ही रहता था। बीती सोमवार की शाम वो घर से करीब तीन किलोमीटर ऊपर स्थित बाजार से सामान खरीद कर वापस लौट रहा था। तभी शाम करीब 7.30 बजे उस पर गुलदार ने जानलेवा हमला कर दिया। इसकी जानकारी लोगों को आज मंगलवार को पता चलीं। ग्रामीण राजेंद्र सिंह मावड़ी ने बताया कि खून के निशान मिलने पर ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान कहीं चप्पल तो कहीं पर कपडे़ पडे़ मिले। वहीं शव नौले के पास झाड़ियों में मिला। जिसे गुलदार ने अपना निवाला बना लिया था। इसके बाद फयाटनौला के ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इस घटना से पूरे फयाटनौला क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है।