Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्वास्थ्य विभाग को मिले 15 नए डॉक्टर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में स्वास्थ्य विभाग को दूसरे चरण में 15 नए डॉक्टर मिले हैं। जो एक बड़ी राहत की खबर है।

स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार

मिली जानकारी के अनुसार जिले को 42 डॉक्टर मिले थे। इनमें से 34 ने ज्वाॅइन किया। अब तक कुल 57 चिकित्सकों ने तैनाती ले ली है। 15 नए डॉक्टर की तैनाती के बाद मरीजों को अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इससे मरीजों को लाभ भी मिलेगा।

Exit mobile version