Site icon Khabribox

नैनीताल: पुलिस ने लापता युवती की तलाश में झील में चलाया रेस्क्यू अभियान, नहीं लगा सुराग

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां नैनीताल के नारायण नगर से एक युवती लापता हुई है। जिसके बाद युवती की तलाश में शनिवार को अग्निशमन दल, एसडीआरएफ समेत पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा घंटो तक नैनी झील में रेस्क्यू अभियान चलाया। अभी तक युवती की तलाश में सफलता हाथ नहीं लगी।

रेस्क्यू ऑपरेशन-

इस संबंध में मल्लीताल कोतवाली के एसआई हरीश सिंह ने बताया की युवती की बरामदगी के लिए पुलिस के द्वारा शहर के आसपास के क्षेत्रों में भी अपनी टीम लगाई गई है ताकि युवती सकुशल मिल सके।

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता-

दरअसल नैनीताल के नारायण नगर क्षेत्र से बीते गुरुवार की देर रात युवती संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई जिसकी सूचना शुक्रवार को युवती के परिजन के द्वारा मल्लीताल कोतवाली में दी। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो युवती ठंडी सड़क की तरफ जाती दिखाई दी। जिससे पुलिस और उसके परिजन कयास लगा रहे हैं कि युवती के द्वारा नैनी झील में कूदकर आत्महत्या की होगी।

Exit mobile version