Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बारिश से जनजीवन प्रभावित, बारिश के बीच गिरी मकान की छत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में लगातार मौसम अपनी करवट बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगाया हो रही बारिश के बाद आज बादल छाए हुए हैं।

घर की छत गिरी

वहीं बीते कल एक मकान की छत बारिश से गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार तहसील स्याल्दे के अंतर्गत बुधवार दोपहर करीब सवा 12 बजे वल्मरा तामाढौन निवासी देव सिंह के मकान की छत की भरभरा कर गिर गई। मकान में देव सिंह के साथ उनकी पत्नी और दो बच्चे थे। आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर निकल आए। मलबे में घर का सामान दब गया है। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया। वहीं वल्मरा तामाढौन के क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरज मेहरा ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा देने की मांग की है।

Exit mobile version