Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सेना का पर्वतारोही दल त्रिशूल पर्वत प्रथम की चोटी को फतह करने के लिए हुआ रवाना

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रानीखेत में इंडियन आर्मी माउंटेनियरिंग एक्शपीडिशन 2023 के तहत पर्वतारोही दल त्रिशुल पर्वत की चोटी फतह करने के लिए रवाना हो गया है।

एक महीने में लौटेगा दल

मिली जानकारी के अनुसार इस दल में चार सैन्य अधिकारी, चार जेसीओ सहित कुल 20 लोग शामिल हैं। पर्वतारोही दल त्रिशूल पर्वत प्रथम की 7120 मीटर ऊंची चोटी को फतह कर एक महीने में लौटेगा। इस पर्वतारोही दल को हिम आच्छादित त्रिशूल पर्वत की चोटी पर पहुंचकर तिरंगा फहराने का लक्ष्य दिया गया है।

Exit mobile version