Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भू-माफिया भगाओ पहाड़ बचाओ, उत्तराखंड बचाओ अभियान को लेकर हुई संगोष्ठी, की यह अपील

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बढ़ रहे भू-माफियाओं को लेकर लोगों में आक्रोश बना हुआ है। इसको लेकर अब अभियान चलने वाला है।

13 मई को निकलेगी रैली

जिस पर भू-माफिया भगाओ पहाड़ बचाओ उत्तराखंड बचाओ अभियान को लेकर बीते कल शुक्रवार को संगोष्ठी आयोजित हुई। इस संगोष्ठी में उत्तराखंड के प्राकृतिक संसाधनों, जमीनों की सुनियोजित रूप से हो रही लूट व कब्जों के खिलाफ जनता से आर पार की लड़ाई शुरू करने की अपील की गई। इसके अलावा सर्वसम्मति से 13 मई को सुबह 11 बजे से गांधी पार्क से प्रस्तावित भू माफिया भगाओ रैली को सफल बनाने को नगरों, गांवों व उत्तराखंड में प्रचार अभियान चलाने का फैसला लिया गया।

Exit mobile version