Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने पेयजल से संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान के दिए निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां द्वाराहाट (अल्मोड़ा) में शुक्रवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने द्वाराहाट तहसील और एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण किया।

कुमाऊं आयुक्त ने दिए निर्देश-

जिसमें कुमाऊं आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की और जनसमस्याओं का संज्ञान लिया। जिसमें कुमाऊं आयुक्त ने कहा कि पेयजल से संबंधित सर्वाधिक शिकायतें मिली हैं। जिसके लिए उन्होंने अधिकारियों को समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान आयुक्त को अभिलेख और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। उन्होंने विकास कार्यो में प्रगति लाने, गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए।

यह लोग रहें मौजूद-

इस दौरान यहां पर एसडीएम जयवर्धन शर्मा, तहसीलदार लीना धामी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version