Site icon Khabribox

अल्मोड़ा में भाजयुमो की नगर कार्यकारिणी हुई घोषित, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा ने प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, जिला अध्यक्ष राजन चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष अमित साह और जिला प्रभारी की संतुष्टि के आधार पर नगर कार्यकारिणी की घोषणा की है।

इन्हें मिली यह जिम्मेदारी

जिसमें पारस कांडपाल, पीयूष कुमार को महामंत्री संजय भट्ट, मनन साह, महेश बिष्ट को उपाध्यक्ष व त्रिलोक सिंह रौतेला, गोलू शाह, आशीष उपाध्याय को नगर मंत्री, तनय शाह को कोषाध्यक्ष और कार्तिक पांडे को नगर सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कार्तिक पांडे यूट्यूब ब्लॉगर भी हैं जिनके यूट्यूब पर एक लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं

जिस पर समस्त भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी की गई है।

Exit mobile version