Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मशहूर कलाकार रीता देवी का 65 साल की उम्र में निधन, कलाकारों व क्षेत्रीय लोगों ने जताया शोक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। नगर के राजपुरा निवासी मशहूर कलाकार रीता देवी का 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

कलाकार रीता देवी का निधन

मिली जानकारी के अनुसार कलाकार रीता देवी का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से खराब चल रहा था। शनिवार देर रात उनका निधन हो गया। रीता ने अपने अभिनय से कला जगत में अलग पहचान बनाई। उन्होंने कुमाऊंनी फिल्म बलि वेदना में हीरो की मां की भूमिका में शानदार अभिनय किया। उन्होंने शाॅर्ट फिल्म आखिरी मुनादी, एलबम विवाह मंगल में भी अभिनय किया। कलाकार रीता देवी अपनी फिल्म मानिक को रिलीज होते नहीं देख पाई। यह फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है।

निधन पर जताया शोक

उनके निधन पर बलि वेदना फिल्म के निर्माता भास्कर जोशी, मनमोहन चौधरी, लोक कलाकार महासंगठन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल चम्याल, सभासद राजेंद्र तिवारी, विक्की भट्ट, नारायण थापा, मनोज सनवाल, संदीप नयाल, कमलेश पांडे, बिमला बोरा व क्षेत्रीय लोगों ने शोक जताया है।

Exit mobile version