Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मासी के सोमनाथ मेले में आ रहें हैं सीएम पुष्कर सिंह धामी, आगमन को लेकर व्यवस्थाएं चाक- चौबंद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आज मासी सोमनाथ मेले में आगमन की तैयारियां पूरी हो गई है।

क्षेत्रवासियों में उत्साह

पहली बार किसी मुख्यमंत्री का सोमनाथ मेले में आने पर मेला समिति सहित दोनों थोकों से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। मुख्यमंत्री दोपहर बाद तीन बजे अस्थायी हेलीपैड आईटीआई मासी पहुंचेगे। जिसके बाद वह 3:15 बजे सोमनाथ मेले का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन से मासी को नगर पंचायत का दर्जा देने सहित विभिन्न मांगो के पूरे होने के लिए क्षेत्रवासी उत्साहित हैं।

Exit mobile version