Site icon Khabribox

रानीखेत: सेल्फी प्वाइंट के रूप में आकर्षण का केंद्र बन रहा आई लव रानीखेत का बोर्ड

पर्यटन नगरी रानीखेत (अल्मोड़ा) में अल्मोड़ा और नैनीताल की तर्ज पर आई लव रानीखेत का बोर्ड स्थापित हो गया है।

आई लव यू रानीखेत बोर्ड-

इस बोर्ड को छावनी परिषद ने रानीझील के पास लगाया गया है। इस बोर्ड का उद्घाटन छावनी सभासद और पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने किया। जिसके बाद यह बोर्ड सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। पर्यटक‌‌ इस बोर्ड के सामने सेल्फी पोज दे‌ रहें हैं। इसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

Exit mobile version