Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चोरों के बुलंद हो रहे हौसले, जीआईसी सिलोर महादेव कार्यालय के तोड़े ताले, चुरा ले गए कीमती सामान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में बैंक, एटीएम और डाकघरों के ताले तोड़ने का प्रयास करने वाले चोर का कुछ दिनों पहले पुलिस ने खुलासा किया है।

कार्यालय में चोरों ने की चोरी

जिसके बाद फिर एक बार और चोरी करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने अब ताड़ीखेत विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज सिलोर महादेव कार्यालय में चोरी की है। यहां चोर चार कंप्यूटर सहित कई कीमती सामान चुरा ले गए। सुबह विद्यालय खुलने पर चोरी का पता चला। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं इस चोरी की घटना की जानकारी राजस्व पुलिस में दे दी गई है। जांच शुरू हो गई है।

Exit mobile version