Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएचओ रानीखेत ने विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर में छात्र छात्राओं को विभिन्न विषयों पर दी जानकारी

आज दिनांक 09.05.2023 को कोतवाली रानीखेत के नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा की ओर से रानीखेत में आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर में प्रतिभाग किया गया।

दी विभिन्न विषयों पर जानकारी

इस शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं व लोगों को साईबर अपराध व महिला सम्बन्धी अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर बचाव के उपाय व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया तथा सोशल मीडिया के दुष्परिणामों के प्रति सजग कर सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी को गोपनीय रखने के संबंध में लाभप्रद जानकारी दी गई।

Exit mobile version