Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नवजात बच्चें की मौत प्रकरण पर स्वास्थ्य मंत्री ने लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश

अल्मोड़ा में सरकारी अस्पताल से रेफर नवजात की हायर सेंटर ले जाते समय हुई मौत हो गई। इस प्रकरण को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गंभीरता से लिया है।

नवजात बच्चें की मौत मामले में जांच के आदेश

अल्मोड़ा जिला के फलसीमा निवासी आरती आर्या के नवजात शिशु की मौत का संज्ञान लेते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने इसे दुःखद घटना बताया है।‌ जिस पर उन्होंने इस मामले में परिजनों को सख्त कार्रवाई का भरोसा देते हुये स्वास्थ्य महानिदेशक एवं जिलाधिकारी अल्मोड़ा को प्रकरण की जांच के आदेश दिये हैं। इसके अलावा डॉ. रावत ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महानिदेशक से एक सप्ताह के भीतर प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

जांच में दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जायेगा उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। साथ ही प्रदेश में इस तरह की घटना को कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महानिदेशक को एक सप्ताह के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिये गये हैं। रिपोर्ट के आधार पर लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।

Exit mobile version