Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: UPWWA अल्मोड़ा ने पुलिस परिवार को स्वस्थ रखने हेतु पुलिस लाइन में लगाया योग शिविर

UPWWA (उत्तराखंड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन) की अध्यक्ष डाॅ0 अलकनन्दा अशोक की प्रेरणा से जिलाध्यक्ष रितु राय द्वारा पुलिस परिवार के कल्याण हेतु लगातार विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

योग शिविर आयोजित-

इसी क्रम में जनपद अल्मोड़ा पुलिस परिवार की महिलाएं, बच्चे एवं कार्मिकों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रखने हेतु एक सप्ताह का योग शिविर (21 जून तक) कार्यक्रम किया जा रहा है।

फायदों के बारे में ‌बताया-

उक्त शिविर में पुलिस परिवार की बालिका कुमारी ललिता तोमक्याल योग प्रशिक्षक के रूप में तैनात सभी को योगाभ्यास एवं योग से होने वाले फायदों के बारे में भी अवगत कराया जा रहा है।

Exit mobile version