Site icon Khabribox

अल्मोडा: जंगली जानवरों के आतंक से परेशान हुए ग्रामीण, निकाला जूलुस

अल्मोडा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सल्ट में रचनात्मक महिला मंच के बैनर तले क्षेत्र की महिलाओं और अन्य लोगों ने जूलुस निकाला।

जंगली जानवरों से परेशान महिलाएं

जिसमें लोगों ने जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आए दिन जंगली जानवरों के हमले में महिलाएं जान गंवा रही हैं। साथ बच्चों को स्कूल भेजने में डर लग रहा है। जिस पर बीते कल बुधवार को महिलाओं और अन्य लोगों ने मुख्य बाजार में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते जुलूस निकाला और तहसील पहुंचकर तहसीलदार दलीप सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में वन्य जीवों का आतंक बढ़ने से उनका जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोगों ने जल्द से जल्द इन जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग की है।

Exit mobile version