Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कल भू-माफियाओं के खिलाफ निकलेगी रैली, विभिन्न स्थानों पर होगा प्रर्दशन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ कल शनिवार 13 मई को भू माफिया के खिलाफ रैली निकाली जाएगी। ‘भू-माफिया भगाओ, पहाड़ बचाओ, उत्तराखंड बचाओ’ अभियान के तहत यह रैली निकाली जाएगी। अभियान जिला मुख्यालय में रैली के साथ ही विभिन्न स्थानों में प्रदर्शन होगा।

कल निकलेगी विरोध रैली

इस रैली के संबंध में बताया गया है कि 13 मई को अल्मोड़ा के साथ ही प्रदेश के चमोली सहित कई अन्य स्थानों में प्रदर्शन के साथ ही शासन को ज्ञापन भेजे जाएंगे। इस प्रदर्शन में सालम समिति भूमि बचाओ संघर्ष समिति फलसीमा, उत्तराखंड छात्र संगठन, वन पंचायत सरपंच संगठन व महिला समिति के साथ ही कई सामाजिक राजनैतिक संगठन भाग लेंगे।

Exit mobile version