Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जंगलों में बढ़ रहीं आग लगने की घटनाएं, वन संपदा को हो रहा काफी नुकसान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। अल्मोड़ा में जंगल में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इससे वन संपदा को काफी नुकसान हो रहा है।

आग की बढ़ती घटनाओं से खतरें में वन संपदा

जिसके बाद अब अल्मोड़ा-ताकुला सड़क पर कालीमठ के जंगल में आग लगी। इससे वन संपदा को खासा नुकसान पहुंचा है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया गया है कि जंगल के आधे किमी से अधिक दायरे में फैली आग से लाखों की वन संपदा जलकर नष्ट हो गई। वन्य जीवों के अस्तित्व पर भी संकट गहरा गया है।

Exit mobile version