Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा के तहत 04 युवकों पर की चालानी कार्यवाही

रचिता जुयाल, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा ऑपरेशन मर्यादा के तहत सार्वजनिक स्थान/पर्यटक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग/गंदगी करने वालों पर निरन्तर कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस की कार्यवाही

कल दिनांक- 12.05.2023 को लमगड़ा पुलिस द्वारा ऑपरेशन मर्यादा के तहत सड़क किनारे हुडदंग कर न्यूसेंस फैलाने और गंदगी करने पर 4 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई तथा चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

Exit mobile version