Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कई दिनों से पानी की आपूर्ति न‌ होने से लोग परेशान, जल संस्थान कार्यालय में की नारेबाजी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। गर्मी के साथ ही पानी की किल्लत भी‌ शुरू हो गई है। गांवों में यह समस्या ज्यादा बढ़ रही है। वहीं द्वाराहाट में भी पानी की समस्या से लोग परेशान हैं।

पेयजल संकट

मिली जानकारी के अनुसार यहां खीरो नदी से बनी बूंगा-ऊंचाकोट पेयजल योजना से संबद्ध बूंगा और ऊंचाकोट गांव में पिछले कई महीनों से पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। जिस पर गुस्साई महिलाओं ने यहां जल संस्थान कार्यालय पहुंच नारेबाजी के साथ ही अधिकारियों का घेराव किया। साथ ही दो घंटे तक धरना प्रदर्शन भी किया।

Exit mobile version