Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मातृत्व दिवस पर स्कूल में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल शनिवार को स्कूलों में मातृत्व दिवस मनाया गया।

स्कूल में मनाया गया मडर्स डे

जिस पर‌ द्वाराहाट में एमडी तिवारी इंटर कॉलेज दैरी में मातृत्व दिवस पर कई कार्यक्रम हुए। बच्चों ने अपनी-अपनी माताओं को ग्रीटिंग कार्ड बनाकर भेंट किए। स्वलिखित कविताएं और गीत प्रस्तुत किए गए।

शिक्षकों का सहयोग

इस आयोजन में प्रधानाचार्य नवीन मैनाली, हरीश चंद्र सिंह रावत, ललित पांडे, दीपक, गिरीश चंद्र, नेहा, चंदन राणा, युगल, ज्योति, नीता, बीना, सुनीता सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने सहयोग किया।

Exit mobile version