Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गर्मी के साथ‌ लगातार बढ़ रहा है पेयजल संकट, लोगों की बढ़ रही परेशानी

अल्मोड़ा‌ से जुड़ी खबर सामने आई है। गर्मी शुरू होने के साथ यहां लंबे समय से पेयजल संकट बढ़ रहा है। नगर और जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या बनी हुई है।

गहरा रहा है पेयजल संकट-

लोगों को पर्याप्त पानी न मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते लोग एक से डेढ़ किमी नौलों, धारों से पानी ढो रहे हैं। वहां से भी पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पाता है। यहां नगर के दुगालखोला, सरकार की आली, नियाजगंज, खत्याड़ी, खोल्टा, मनियागर आदि क्षेत्रों में पानी की किल्लत बनी हुई है। कई गांवों में नौले और जल स्रोत काफी दूर हैं जिससे इन गांव के लोगों को अधिक परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। वहीं ‌लोगों ने ‌जल्द‌ पेयजल आपूर्ति की मांग की है।

Exit mobile version