Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड ठप, मरीज हुए परेशान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड ठप होने से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

अल्ट्रासाउंड ठप

मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज में सोमवार को एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए अन्य अस्पतालों और निजी क्लीनिक का रूख करना पड़ रहा है।

Exit mobile version