Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रोजगार मेले का हुआ चयन, कुल 13 अभ्यर्थियों ने कराया था रजिस्ट्रेशन, 03 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। आज यहां रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

रोजगार मेले का आयोजन

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अल्मोड़ा की ओर से आज मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 13 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। सभी का साक्षात्कार हुआ और तीन योग्यताधारी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के बाद अंतिम चयन हुआ। अल्मोड़ा सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में अल्मोड़ा की एसबीआई लाइफ इंश्योरेंश कंपनी ने हिस्सा लिया। कंपनी के प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह पवार रोजगार मेले में पहुंचे अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। मेले में कुल 13 अभ्यर्थी पहुंचे। जिसमें मात्र तीन अभ्यर्थियों का इंश्योरेंश एडवाइजर के पदों के लिये चयन हुआ।

इतने लोगों का हुआ चयन

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अल्मोड़ा की ओर से इस साल जनवरी से अब तक छह रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 103 बेरोजगारों का विभिन्न कंपनियों के लिये चयन हुआ है।

Exit mobile version