Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला प्रशासन, पुलिस, नगरपालिका व लोनिवि विभाग द्वारा की गई संयुक्त छापेमारी, करबला से लेकर मकेड़ी तक सड़क व नाली में अतिक्रमण करने पर 13 लोगों का काटा चालान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। अल्मोड़ा में पुलिस प्रशासन व नगरपालिका द्वारा लगातार अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।

13 लोगों का काटा चालान

इसी क्रम में आज दिनांक 16/5/2023 को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा व लोक निर्माण विभाग द्वारा संयुक्त छापेमारी की गई। यह छापेमारी करबला से मकेड़ी तक की गई। जिसमें सड़क व नाली में अतिक्रमण करने पर 13 लोगों का चालान कर 15500 रूपए जुर्माने के रूप में नगद वसूली की गयी।

सड़क पर निर्माण सामग्री न रखने की दी चेतावनी

इसके साथ ही लोगों से सड़क में निर्माण सामग्री न रखने की चेतावनी दी गयी व अतिक्रमण को भी हटाया गया। दरअसल सड़कों पर अतिक्रमण होने से जाम की समस्या बनी रहती है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसके बाद अब प्रशासन अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चला रहा है। वहीं अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित कर उनसे चालान वसूला जा रहा है।

छापेमारी के दौरान रहें उपस्थित

छापेमारी में नायाब तहसीलदार बालम सिंह बिष्ट, पुलिस से बरिष्ठ उप निरीक्षण सतीश चंद्र कापड़ी व अन्य, लोक निर्माण विभाग से कनिष्ठ अभियन्ता हरीश चन्द्र जोशी व पालिका से सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, कमल पाठक,बसंत बल्लभ पाण्डे व अन्य उपस्थित रहें।

Exit mobile version