Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अराजक तत्वों ने स्कूल भवन में लगाई आग, फर्नीचर व अन्य सामान जलकर‌ राख

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां हवालबाग ब्लॉक के स्याहीदेवी क्षेत्र स्थित ज्यूड़कफून गांव में जूनियर हाईस्कूल का जर्जर भवन है। जिसमें रविवार शाम अचानक आग लग गई।

आग लगने से स्कूल भवन‌ को नुकसान-

जानकारी के अनुसार यहां जूनियर हाईस्कूल का काफी पुराना भवन है, जिसका इस्तेमाल वर्तमान में स्कूल के लिए नहीं किया जाता है। भवन में जूनियर हाईस्कूल का पुराना फर्नीचर और रद्दी पेपर रखे गए थे। जिसको नुकसान हुआ है। इस संबंध में ग्राम प्रधान भगवंत सिंह बिष्ट ने बताया कि शाम के समय कुछ बच्चे स्कूल के पुराने भवन की ओर गए थे। संभावना जताई जा रही है कि बच्चों ने शरारत करते हुए भवन में आग लगा दी होगी। वहीं भवन में लगी आग को स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिससे आग को फैलने से रोका गया।

Exit mobile version