Site icon Khabribox

अल्मोड़ा पंहुचे पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी आज अल्मोड़ा पंहुचे।

आज उत्तराखंड छू रहा विकास के नए आयाम

जिस पर उनके सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात सर्किट हाउस में नगर अध्यक्ष अमित साह के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री से अल्मोड़ा के विकास के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की गई।‌ इस अवसर पर अमित साह मोनू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में उत्तराखंड विकास के नए आयाम को छू रहा है। प्रदेश में विकास कार्य में काफी तेजी आई है। युवाओं के हित में भाजपा की सरकार काफी सराहनीय कार्य कर रही है। महिला सुरक्षा को लेकर भी सरकार काफी गंभीर है।

यह लोग रहें उपस्थित

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू के साथ महामंत्री अर्जुन सिंह बिष्ट, धीरज बोरा, अजय वर्मा, मनीष जोशी, सुनील बिष्ट, लोकेश कालाकोटी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version