Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: फिर बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि होने से फसलों को हुआ नुकसान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में एक बार फिर मौसम बदल गया है। वहीं मंगलवार रात जिले के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

ओलावृष्टि से नुकसान

वहीं सोमेश्वर क्षेत्र में ओलावृष्टि से फलों और बागवानी को खासा नुकसान पहुंचा है। ओलों से आड़ू, खुमानी, पुलम, नाशपाती, सेब के फूल गिर गए और लौकी, कद्दू, बैंगन, शिमला मिर्च सहित अन्य पौधों को नुकसान पहुंचा है जिससे किसान मायूस हैं। वहीं इस संबंध में जिला उद्यान अधिकारी सतीष शर्मा ने कहा कि राजस्व विभाग नुकसान का आकलन करता है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version