Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पेयजल संकट से जूझ रही 30 हजार से अधिक की आबादी, लोग परेशान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। मई का महीना है। जिसमें मौसम लगातार अपने तेवर बदल रहा है। कभी गर्मी परेशान कर रही है तो कभी बारिश लोगों की परेशानियां बढ़ा रही हैं।

पेयजल आपूर्ति ठप

ऐसे में पेयजल संकट भी गहराने लगा है। मिली जानकारी के अनुसार यहां जिले के ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में जल संकट गहरा गया है। हालात यह हैं कि 30 हजार से अधिक की आबादी पानी के लिए परेशान हैं। जिसमें जिले के चायखान, गद्योली, उन्यूड़ा, लमगड़ा, चनौली, तोली, अंग्यारपानी, डीनापानी, पेटशाल में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है।

Exit mobile version