Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: Uttarakhand Board Result: 91.8 फीसद अंकों के साथ ज्योति रावत ने किया स्कूल टॉप

अल्मोड़ा‌ से जुड़ी खबर है। आज उत्तराखंड बोर्ड का परिणाम घोषित हो गया है। इसमें अल्मोड़ा के हवालबाग विकासखंड के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रौनडाल का हाईस्कूल परीक्षाफल 95 प्रतिशत रहा।

शत-प्रतिशत रहा रिजल्ट

इसके साथ ही स्कूल के मेधावी छात्रा ज्योति रावत ने 91.8 फीसद अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया। भूमिका पांडे 90.8 फीसद के साथ दूसरे और साहिल आर्या ने 79.8 फीसद अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में कुल 20 छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल की परीक्षा दी। जिसमें 19 छात्र-छात्राएं परीक्षा में अव्वल रहे।

दी शुभकामनाएं

इस पर प्रभारी प्रधानाचार्य सोबन सिंह कनवाल ने अपनी शुभकामनाऐं प्रेषित की। छात्रों की उपलब्धि पर विद्यालय सहायक अध्यापक गोपाल सिंह बिष्ट, मालती गस्याल, ममता कनवाल, ईला पांडे, प्रेमा बिष्ट, प्रकाश मेहता, मनोज जोशी, दिनेश त्रिपाठी ने खुशी जताई।

Exit mobile version