Site icon Khabribox

अल्मोड़ा पंहुची उत्तराखंड क्रांति दल की उत्तराखंड बचाओ रथ यात्रा, हुआ भव्य स्वागत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड क्रांति दल की उत्तराखंड बचाओ रथ यात्रा बीते कल शुक्रवार को अल्मोड़ा पहुंचीं।

उत्तराखंड बचाओ रथ यात्रा

जिस पर इस यात्रा के यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने यात्रा का मालरोड स्थित गांधी पार्क में भव्य स्वागत किया। इस यात्रा का शुभारंभ शुक्रवार को सुबह हल्द्वानी से हुआ। जिसमें बताया गया कि यात्रा के माध्यम से जनजागरण का प्रयास किया जाएगा। राज्य की बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं, जंगली जानवरों से खेती को हो रहे नुकसान, भू-कानून लागू करने समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर जन-जन के बीच पहुंचा जाएगा। यूकेडी गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाने, राज्य में चिकित्सा, शिक्षा और बिजली पानी के मुद्दों को लेकर आम लोगों के बीच जाएगी।‌ जिसके बाद आज शनिवार को यात्रा चितई व दन्या होते हुए पिथौरागढ़ को प्रस्थान करेगी।

Exit mobile version