Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सीएमओ कार्यालय में तैनात कर्मी की हार्ट अटैक से मौत, स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में ड्यूटी के दौरान एक स्वास्थ्य कर्मी की अचानक हृदयगति रुकने से मौत हो गई।

कार्य करते समय स्वास्थ्य कर्मी को आया हार्ट अटैक

मिली जानकारी के अनुसार सीएमओ कार्यालय अल्मोड़ा में आईडीएसपी में कार्यरत दयाल कुमार बीते शुक्रवार को ड्यूटी में तैनात थे। तभी दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे वह कार्य करते करते अचानक कुर्सी से नीचे गिर गये और बेहोश हो गए। मौके पर पहुंचे चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया लेकिन उनका चेहरा नीला पड़ गया। उन्हें स्वास्थ्य विभाग के वाहन से बेस अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर है।

जताया शोक

उनके निधन पर सीएमओ समेत एसीएमओ डा. दीपांकर डेनियल, डा. योगेश पुरोहित, एनएचएम जिला कार्यक्रम प्रबंधक दीपक भट्ट, डा. कमलेश, राकेश भट्ट, इंदर अल्मिया, ललित पांडे, सोनाली, नरेंद्र कुमार, खीम नगरकोटी आदि ने दुख जताया है।

Exit mobile version