Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: UPSC परीक्षा केंद्रों पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल तैनात, पुलिस द्वारा की जा रही है परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग

रामचंद्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक- 28.05.2023 को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को शांतिपूर्ण सकुशल सम्पन्न कराने हेतु नगर के सभी (07) परीक्षा केन्द्रो पर पर्याप्त पुलिस बल को तैनात कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

सुरक्षा व्यवस्था व चेकिंग हेतु आवश्यक दिशा निर्देश

उक्त परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु विमल प्रसाद, सीओ अल्मोड़ा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी द्वारा परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग कर सुरक्षा व्यवस्था एवं चेंकिग/फ्रिस्किंग हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये जा रहे है। प्रभारी कोतवाली अल्मोड़ा एसएसआई सतीश चन्द्र कापड़ी द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमण कर परीक्षा केन्द्रों में नियुक्त पुलिस बल को कानून/शान्ति व्यवस्था व चेंकिग/फ्रिस्किंग हेतु आवश्यक ब्रीफ किया जा रहा है।

SSP अल्मोड़ा के निर्देश पर पुलिस बल की कार्यवाही

1- सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुव्यवस्थित तरीके से लाईन लगाकर एचएचएमडी से सघन चेकिंग/फ्रिस्किंग की जा रही है।

2- नोडल अधिकारी सीओ अल्मोड़ा द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमण कर ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को परीक्षा केंद्रों पर लागू धारा 144 सीआरपीसी का प्रभावी रूप से पालन कराने व ड्यूटी के संबंध में गाइड किया जा रहा है।

3- जनपद एलआईयू लगातार सक्रिय रहकर परीक्षा को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं।

4- कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और कोई अन्य इलेक्ट्रानिक गैजेट्स ना ले जा पाए उसके लिए गहनता से चेकिंग की जा रही है।

5-नगर में परीक्षा के दृष्टिगत वन वे यातायात व्यवस्था लागू की गई है तथा वाहनों के सुव्यवस्थित आवागमन हेतु पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिस कर्मी ड्यूटी में लगाये गये है।

6-सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अल्मोड़ा पुलिस की सोशल मीडिया टीम द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। परीक्षा के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार के अफवाह/झूठी खबर फैलाने वालों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

Exit mobile version