Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जंगल में मिला बुजुर्ग व्यक्ति का शव

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां सल्ट में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।

जंगल‌ में मिला शव-

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह ग्राम प्रहरी किशन सिंह ने सल्ट थाना पुलिस को ग्राम कलझीपा रजवार के पास कुलसेरा जंगल में शव पड़े होने की सूचना दी। जिस पर‌ थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव सड़ी गली अवस्था में सराईखेत डोटियाल रोड से करीब 800 मीटर ऊपर जंगल में पड़ा था। पुलिस को शव के पास कुछ कपड़े और जूते मिले। शव की शिनाख्त ग्राम रोहिड़ा थाना गैैरसैंण जिला चमोली निवासी अमर सिंह कंडारी (69) पुत्र स्व.बख्तावर सिंह कंडारी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि शव की हालत‌ बहुत खराब है और शव जानवरों ने भी नोचा है। व्यक्ति चमोली जिले के गैरसैंण से पांच जून से लापता था।

Exit mobile version