Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यूपीएससी परीक्षा में दीक्षिता जोशी ने हासिल की 58वीं रेंक, गृह जनपद अल्मोड़ा पंहुचने पर हुआ स्वागत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। अल्मोड़ा जनपद की बेटी IAS दीक्षिता जोशी अपने परिवार के साथ मूल गांव दन्या के फल्याटी में ईष्ट देव एंव ग्राम देवता, जागेश्वर और चितई मन्दिर में पूजा अर्चना करने के बाद नगर के धारानौला पंहुची। दीक्षिता जोशी अपनी माता दीपा जोशी, पिता आई के जोशी, चाचा नवीन जोशी, चाची पुष्पा जोशी एंव चचेरे भाई आदित्य जोशी के साथ कार्यक्रम में पंहुची।

यूपीएससी परीक्षा में 58 वीं रैकिंग पाकर अल्मोड़ा जनपद को गौरन्वावित करने पर दी बधाईयां

इस मौके पर धारानौला स्थित दुर्गा होटल में रेडक्राॅस सोसायटी एंव अल्मोड़ा जन अधिकार मंच एंव गणमान्य लोगों द्वारा उनका स्वागत एंव अभिनन्दन किया। साथ ही यूपीएससी परीक्षा में 58 वीं रैकिंग पाकर अल्मोड़ा जनपद को गौरन्वावित करने पर सभी लोगों ने दीक्षिता को बधाईयां प्रेषित करके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर दीक्षिता जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि पढा़ई में एकाग्रता, कड़ी मेहनत और लक्ष्य आधारित शिक्षा के माध्यम से यूपीएससी परीक्षा को अध्ययनरत छात्र-छात्रायें पास करके मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में असफलता से घबराना नहीं चाहिए। उन्होनें कहा कि दो बार असफल होने के बाद तीसरे प्रयास में उन्होंने यह सफलता पायी। बिना कोंचिग के उन्होंने ये सफलता प्राप्त की और प्रशासनिक सेवा में आकर वह जनता की सेवा और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को दिलाने के लिए प्रबल उद्वेश्यरत रहेंगी। अपनी सफलता का श्रेय उन्होने अपने माता-पिता के समर्पण, विश्वास ऒर लगातार उत्प्रेरित करने को दिया। गौरतलब हैं कि IAS दीक्षिता जोशी की प्रारम्भिक शिक्षा धारानौला में किराये में रहकर कूर्माचंल एकेडमी स्कूल में कक्षा 1 से कक्षा 6 तक हुई थी। उसके बाद बिरला स्कूल हल्द्वानी ने इंटरमीडिएट की शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद पन्तनगर विश्वविद्यालय से बी टेक एंव एम टेक की शिक्षा ग्रहण की। दीक्षिता जोशी का भाई दीक्षांत जोशी अमेरिका में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहा हैं।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर IAS दीक्षिता जोशी को प्रतीक चिन्ह एंव पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करने वालों में रेडक्राॅस सोसायटी अध्यक्ष मनोज सनवाल, अल्मोड़ा जन अधिकार मंच संयोजक त्रिलोचन जोशी, आई पी एस तृप्ति भटट के पिता पूर्व प्रवक्ता शंकर दत्त भट्ट, रेडक्राॅस सोसायटी के कोषाध्यक्ष आशीष वर्मा, दीप जोशी, शीला पन्त पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डा़ जे सी दुर्गापाल, पूर्व पॉलीटेक्निक प्रधानाचार्य विनोद जोशी, सेवानिवृत्त बैंक प्रबन्धक मोहन चन्द्र काण्डपाल , सेवानिवृत्त शाखा प्रबन्धक आशुतोष जोशी, दीपक जोशी, संदीप गुप्ता, राकेश पन्त कुण्डल ,सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दीप चन्द्र जोशी, दीपक जोशी, पूर्व व्यापार मण्डल महासचिव दीप जोशी, एड. प्रशान्त जोशी, राजेश जोशी, पूर्व व्यापार मण्डल कोषाध्यक्ष विजय भट्ट, कृष्णा वाणी,दिनेश बिष्ट, प्रमोद बोरा, मुकुल सनवाल, के के तिवारी, पूर्व सभासद कवीन्द्र पाण्डेय, पूर्व सभासद अजय वर्मा,अखिलेश रावत, देवेन्द्र काण्डपाल, तन्वी जोशी, शिवांशी जोशी, सिद्वि जोशी सहित अनेक लोग ने स्वागत किया।

Exit mobile version