Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 01 और 02 जून को होगा चयनित हुए अभ्यर्थियों का चिकित्सा/स्वास्थ्य परीक्षण, यह रहेगा समय

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष), पीएसी / आईआरबी (पुरुष) तथा फायरमैन (पुरुष/महिला) की शारीरिक मानक/दक्षता एवं लिखित परीक्षा को लेकर जरूरी जानकारी है।

जानें तिथि

जिसमें उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 21-05-2023 को निर्गत किये गये चयन परिणाम में जनपद अल्मोड़ा से आवेदन करने वाले चयनित हुए कुल 78 महिला/पुरुष अभ्यर्थियों का चिकित्सा/स्वास्थ्य परीक्षण हेतु दिनांक 01.06.2023 एवं 02.06.2023 की तिथि नियत की गई है।

अल्मोड़ा पुलिस लाइन में होगा चिकित्सा स्वास्थ्य परीक्षण

इसके लिए अभ्यर्थी स्वास्थ्य परीक्षण हेतु प्रवेश पत्र, पहचान पत्र, 02 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लेकर आएंगे। जनपद अल्मोड़ा से चयनित हुए सभी अभ्यर्थियों को चिकित्सा/स्वास्थ्य परीक्षण हेतु अपने अनुक्रमांक के अनुसार नियत की गयी तिथि को समय 07:00 बजे प्रातः पुलिस लाईन अल्मोड़ा में उपस्थित होना है।

Exit mobile version