Site icon Khabribox

अल्मोड़ा दुखद: शादी में शामिल होने आए युवक की नदी में डूबने से मौत, सेल्फी लेते समय हुआ हादसा

अल्मोड़ा से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। यहां विकासखंड लमगड़ा में एक युवक की मौत होने से शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

सेल्फी लेते समय नदी में गिरा युवक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कालिका मंदिर, बिंदुखत्ता लालकुआं, जिला नैनीताल निवासी कृष्णा सिंह (19) पुत्र भीम सिंह बीते चार दिन पूर्व लमगड़ा ब्लॉक के लमटाना गांव में अपने नैनीहाल शादी समारोह में शामिल होने आया था। यहां पर एक जून को विवाह समारोह होना है। आज मंगलवार दिन में युवक अपने अन्य चार दोस्तों के साथ सिरसोडा के पास सेल्फी लेते समय अचानक नदी में गिर गया। इससे उसकी डूबने से मौत हो गई। जिसके बाद दोस्तों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने नदी में कूदकर युवक को खोजा, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। इस घटना से शादी वाले घर में कोहराम मचा हुआ है।

Exit mobile version