Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लापता बुजुर्ग का खाई में मिला शव, गुलदार के हमले की आशंका

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में कुछ दिनों से लापता बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला है।

24 मई से थे लापता

मिली जानकारी के अनुसार नगर निवासी गुलाम मुस्तफा ने कुछ दिन पूर्व कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि उनके 75 वर्षीय भाई गुलाम नबी पुत्र स्व. मोहम्मद 24 मई को कालू सैय्यद बाबा की मजार पर उर्स देखने गए थे। तब से वह घर नहीं लौटे। जिसके बाद परिजनों ने कई जगह उनकी खोजबीन की। उसके बाद भी उनका कहीं पता नहीं चल सका। वहीं किलकोट के जंगल में बीते कल गुरुवार को बकरी चराने गए एक व्यक्ति ने वहां क्षत-विक्षत शव देखा तो उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।

गुलदार के हमले की आशंका

जिस पर ग्रामीणों समेत रेंजर तापस मिश्रा ने व्यक्ति पर गुलदार के हमले की आशंका जताई है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

Exit mobile version