Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नगर के पास मल्ला चौसार में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है।

भागवत कथा का शुभारंभ

इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा निकाली जिसमें स्थानीय लोग भी शामिल रहे। भैरव मंदिर से शुरू कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। इसके बाद भागवत कथा हुई। इसमें कथा व्यास कमलेश चंद्र जोशी ने कहा कि मोक्ष की प्राप्ति के लिए मनुष्य को सच्चे मन से भक्ति करनी चाहिए। दूसरों की मदद करने से पुण्य फल मिलता है। अहंकार त्यागकर मनुष्य को सत्कर्म करने चाहिए।

रहें मौजूद

इस मौके पर आयोजक मथुरा दत्त कांडपाल, रमेश चंद्र पंत, अशोक पंत, राहुल कांडपाल, संतोष पांडेय, दयानिधि आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version